Lok Samaj Party

युपी के मुख्यमंत्री बिष्टजी श्रीराम जन्मभूमि के सटे क्षेत्र रामकोट वासियों को उजाड़कर पैसे वालों

लोक समाज पार्टी
युपी के मुख्यमंत्री बिष्टजी श्रीराम जन्मभूमि के सटे क्षेत्र रामकोट वासियों को उजाड़कर पैसे वालों बसाना,प्रभु श्रीराम के किन आदर्शों के अनुरूप है?
दोस्तों प्रणाम — 30 जून 2021 को राजनीतिक कार्यक्रम के लिये अयोध्या पहुंचा और कल शाम को वहीं से कैफियत इक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहा हूँ ।अभी गाजियाबाद के आसपास हूँ।वहां पर पहुँचने पर कई मंहत लोगों व आमजन से भी मुलाकात हुई ।उन्ही लोगों में अयोध्या से जिलाअध्क्ष के नामों की चर्चा की गयी।जिसकी धोषणा जल्द ही एक समारोह में की जायेगी।

वहां पर लोगों ने बताया कि युपी की बिष्ट सरकार जन्मभूमि के पास राम कोट क्षेत्र में यहां के सभी निवासियों को उजाड़ेगी और उन्ही जगहों में बडे़ बड़े लोगो के लिये प्लाटिंग करके उन्हे बसाया जायेगी। युपी के बिष्ट सरकार बताये कि यह कृत्य प्रभु श्रीराम के किस आदर्श के अनुरूप है? क्या उन्होने अपने आस पास से लोगों को अपने से दूर रखा था?

पहले तो सरकार के नौकरशाह का यह फरमान था वहां पर बसो लोगों के नाम से जमीन ही नही है इसलिये उन्होने मुवायजा भी नही मिलेगा।उन नौकरशाहों को पता होना चाहिए कि देश में जो भी पुराने गांव बसे हैं

उनमे किसी के नाम पर मकान का कागज नही बनता था जो जहां तक कब्जा करके रहने लगा वही उसका पुस्त दर पुस्त चलता आ रहा है।जिसे पुस्तैनी कहा जाता है। जब तोड़ फोड़ की शुरूआत होनी थी तभी लोगो के विरोध के कारण प्रशासन को बैक होना पड़ा।
असलियत में बिस्ट सरकार महाजातिवादी है।

उनको पता है कि रामकोट एरिया में कमजोर वर्गो के लोग काफी संख्या में रहते है।उनके अपने अपने जातियों के मंदिर व धर्मशालाये भी हैं।यहीं बिष्टजी व भाजपा संघ के लोगों को खटक रही है।

जिसके कारण सौन्दरीकरण के नाम पर उजाड़ने की मंशा हैं।लोगों ने यह भी बताया कि सरयू नदी पर बहुत सारे घाट हैं जिनमे एक बढ़ई घाट भी था,जिसको पूर्व की सरकारों ने मिटाकर दूसरा नाम रख दिया जो बहुत ही निंदनीय है। अगर यही क्रम चलता रहा तो कल दूसरी सरकारें आयेगी तो अन्य घाटों के नाम मिटवाकर कोई अन्य नाम रखेगें। नाम बदलने की परंपरा को भाजपा संघ ने की है। जिन नामों वे बदले हैं वे अगले समय में शायद नामों निशान भी न रहे।

अगर युपी सरकार अपने इस जातिवादी योजना को वापस नही लेती है तो दिल्ली में स्थित युपी भवन के सामने लोक समाज पार्टी मुख्य मंत्री बिष्टजी का पुतला दहन किया करेगी।संघ,भाजपा व बिष्टजी ऐसा वर्ताव कर रहे है कि श्रीरामजी सिर्फ उन्ही लोगों के ही है अन्य लोगों के नही।
लोक समाज पार्टी बिष्ट सरकार से यह अपील करती है कि सरकार अयोध्या सौन्दरीकरण योजना के नाम पर कमजोर वर्ग के लोगों को ऊजाड़ना बंद करें।लोगों वही रहने दे।धन्यवाद।

 

गौरी शंकर शर्मा (एडवोकेट)
राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक समाज पार्टी
वेबसाइट
www.loksamajparty.com
loksamajparty.com
What’s up 8920651540

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top