Lok Samaj Party

नेहरू-शास्त्री व इंदिराजी ने भारत को विकशित देश बनाने की आघार शिला रखते गये लेकिन उसके बाद संघ,भाजपा व कांग्रेस की सोच ने रोक दिया।

लोक समाज पार्टी
नेहरू-शास्त्री व इंदिराजी ने भारत को विकशित देश बनाने की आघार शिला रखते गये लेकिन उसके बाद संघ,भाजपा व कांग्रेस की सोच ने रोक दिया।
दोस्तो प्रणाम–आज पूरे विश्व में अमेरिका की ताकत की चर्चा होती है।अमेरिका भी ब्रिटिश हुकूमत की गुलाम था। 4 जुलाई 1976 को आजाद हुआ।1789 मे पेरिस संध्दि के माध्यम से अमेरिका की आजादी को मान्यता मिली।1860-1865 तक गृह युध्द मे पड़ा रहा।अंत मे अमेरिका पीछे मुड़कर नही देखा।द्वितीय विश्वयुद्ध के पहले ही अमेरिका एक महा शक्ति के रूप मे उभरा जिसका कोई बराबरी नही कर पाया।
अमेरिका ने सबसे पहले औद्योगिकीकरण पर जोर दिया उसके बाद कृषि क्रांति पर जोर दिया। साथ ही रेल मार्ग, जल मार्ग,शिपिंग की विस्तार किये।वहां के व्यापारी सरकार के साथ मिलकर बुनियादी ढांचे बढ़ाते गये। जैसे जैसे आविष्कार शुरू हो रहे थे वैसे वैसे वहां के व्यसायियों द्वारा आविष्कारों को तुरंत व्यवसाय के अवसर में और व्यवसाय के माडल मे बदलते जा रहे थे।
दुनिया के आद्योगिक क्षेत्र पर विजय पाने के बाद अमेरिका ने अपना ध्यान लगातार बढ़ते प्रौद्योगिकी क्षेत्र पर केंद्रित किया।उन्होने इंटरनेट बनाया जो ब्यापार बढ़ाने मे रीढ़ की हड्डी साबित हुयी।यही नही वहां के व्यवसायियों ने परोपकार कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं। शिक्षा,अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में व्यवसायियों द्वारा दिये धन ने अमेरिका के विकाश में अहम भूमिका निभाई।
वहीं हमारे देश मे आजादी के बाद सीमित संसाधनों में नेहरू-शास्त्री से होते हुये इंदिराजी तक हर क्षेत्र में विकाश की आधारशिला रखते गये। यहां तक1955 में नेहरूजी अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जान आईजन हावरजी के पास गये थे और उनसे भारत में स्टील प्लांट लगवाने को कहे तब हावरजी यह कहा कि वे उनके यहां से अच्छे क्वालिटी के स्टील आयात करें,प्लांट न लगवाये लेकिन हावरजी के उस प्रस्ताव को नेहरूजी ने नही माना और वहां से खाली हाथ लौटने पर भी निराश नही हुये वे रसिया व जर्मनी के सहयोग से भिलाई व बेकारों में स्टील प्लांट लगवाये थे।

इंदिराजी भी उस क्रम को जारी रखीं। उन लोगों ने प्लानिगं कमीसन के सहयोग से देश को आगे ले जाने का हर संभव प्रयास किये लेकिन बेमाईमान नौकरशाही व नेताओं ने सरकारी तंत्र को घाटे मे लाना अपना धर्म समझ रखे थे।
देश 1990 में ऐसे मुकाम पर पहुँचा जहां पिछड़ा वर्ग अपने भागीदारी सुनिश्चित करवाने के लिये मंडल कमीसन लागू करने के जोर दे रहे थे तो वही संघ,भाजपा व नरसिह राव कांग्रेस की तिकड़ी ने देश की धारा को बदल दिये और तब से लेकर अब तक भी देश को हिंदू- मुसलमान,व मंदिर-मस्जिद में उलझाये रखा और इस प्रकार देश का 30 साल का अमूल्य समय बरबाद कर दिये। अगर यह संघ भाजपा व कांग्रेस के लोग पिछड़े वर्ग के अधिकार को छीनने मे अपनी इनर्जी न लगा कर देश को नेहरू शास्त्रीजी व इंदिराजी के वैग्यानिक सोच की तरह लगाये होते तो कमसे कम हम औद्योगिकीकरण की प्रक्रिया को पूरी कर लिये होते।
यही नही ऐ लोग नेहरू से इंदिरा तक शुरू सरकारी औद्योगिकीकरण को भी बंद कर दिये यानी सरकार के तरफ लगवायी जा रही उद्योगों को लगवाना बंद करवा दिये ताकि दलित ओबीसी को सरकारी नौकरी न मिल सके,यहां तक कि सवर्णों के सरकारी नौकरी का अधिकार छिना गया। क्योकिं अगर सरकारी संपतियां रहती व कारखाने लगती रहती हो 50% सवर्णों को नौकरिया मिलती जो अब किसी को नही मिलेगा।
यहां तक संघ के कार्यालय में दिन रात यही रिसर्च होता रहता है कि कैसे कमजोर वर्ग के लोगों को गुलाम बनाया जाय और उनके संवैधानिक अधिकारो को कैसे कैसे खत्म करवाया जाय।यही कारण है कि ,नई शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से बहुत बड़ी आबादी से शिक्षा अप्रत्यक्ष रूप से छीनने की तैयारी है। क्या अमेरिका मे भी ऐसा होता है? जबाब है नही। क्योकि वे लोग बराबरी के समर्थक है जबकि मोहन भागवत जैसे लोग व कांग्रेस भाजपा गैर बराबरी के समर्थक है। उनको तो पाखंडियों को आगे बढ़ाना हैं न कि साईस को,तो कहां से विकसित देश भारत बनेगा?
महात्मा गांधी ने 1930 में चरखा के साथ आत्म निर्भर अभियान शुरू किया था। उनका सोच यही था कि प्रत्येक नागरिक को अपना कपड़ा स्वयं बनाना चाहिये और ब्रिटिश वस्तुओं पर निर्भर नही रहना चाहिये।
आज पिछले सात सालों में मेक इन इंडिया, स्टैड अप इंडिया व आत्म निर्भर भारत का नारा दिया गया,फिर भी पटेलजी की 3000 करोड़ की मूर्ति चीन से बनवा लाया गया। मनमोहन से लेकर अब तक भी देश के देवी देवताओं की मूर्तियां तक आयात करवाने मे इनको शर्म नही महसूस होती है।
लोक समाज पार्टी की देश में ऐसी पार्टी है जिसकी पूरी विजन मानवता को ध्यान मे रखते हुये संविधान के तहत औद्योगिकीकरण, दूसरी कृषि क्रांति, प्रौद्योगिकीकरण पर ही आधारित है।लोक समाज पार्टी की भारत को विकशित देश बनाने मे अहम भूमिका निभायेगी ।इसलिये आप लोग, लोक समाज पार्टी की वेबसाइट लोग आन करके निःशुल्क सदस्यता लीजिये और देश को विकसित राष्ट्र बनवाने योगदान दीजिये।धन्यवाद।

 

गौरी शंकर शर्मा (एडवोकेट)
राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक समाज पार्टी
वेबसाइट
www.loksamajparty.com
loksamajparty.com
What’s up 8920651540

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top