लोक समाज पार्टी
प्रेस विज्ञप्ति
77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित
भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोक समाज पार्टी द्वारा पार्टी मुख्यालय सोनिया विहार एवं रहमान चौक, श्री राम कॉलोनी में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सोनिया विहार स्थित मुख्यालय पर ध्वजारोहण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा (एडवोकेट) द्वारा किया गया, जबकि रहमान चौक, श्री राम कॉलोनी में सामाजिक कार्यकर्ता सोनू भाई एवं पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शाहनवाज अली द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
गणतंत्र की मूल भावना पर विचार
सोनिया विहार में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा (एडवोकेट) ने कहा कि गणतंत्र का वास्तविक अर्थ शासन में जनता की भागीदारी है। उन्होंने कहा कि पिछले 77 वर्षों में, विशेषकर 2014 के बाद, गणतंत्र की मूल भावना से हटकर आम जनता को सत्ता की भागीदारी से दूर किया गया है।
उन्होंने लेबर कोड 2020 और नई शिक्षा नीति 2020 का उल्लेख करते हुए कहा कि ये नीतियां आमजन की भागीदारी को सीमित करती हैं। साथ ही उन्होंने ठेकेदारी प्रथा के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई और कहा कि मेहनतकश लोग उचित मजदूरी पाने में भी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उनके अनुसार, ठेकेदारी व्यवस्था में रोजगार पाने के लिए रिश्वत जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं, जो गणतंत्र की भावना के विपरीत है।
धार्मिक कट्टरता और विकास पर वक्तव्य
रहमान चौक, श्री राम कॉलोनी में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकारों का मुख्य कार्य रोजगार, शिक्षा और विकास पर ध्यान देना होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो देश विज्ञान और प्रगतिशील सोच के साथ आगे बढ़ते हैं, वे विकसित राष्ट्र बनते हैं, जबकि धार्मिक कट्टरता के मार्ग पर चलने वाले देश पीछे रह जाते हैं।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब शासन व्यवस्था में जनता की वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वी.के. शर्मा (एडवोकेट), राष्ट्रीय सचिव राम केवल यादव, रामजी लाल तिवारी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतबीर सिंह करौतिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शाहनवाज अली, सूर्योदय पांडेय, घूरे सिंह, उपेंद्र सेठ, ऋतु अंकुर शर्मा (एडवोकेट), शैलेश पाल, रंजन यादव, संजय यादव, जयपाल, वी.के. श्रीवास्तव, रितांशु शर्मा, अरमान खान, रहमान अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
ऋतु अंकुर शर्मा (एडवोकेट)
केंद्रीय कार्यालय प्रभारी