Lok Samaj Party

लेबर कोड 2020 के खिलाफ निकाली सत्याग्रह पदयात्रा -लोक समाज पार्टी

मजदूर अधिकार और निजीकरण के विरोध में व्यापक जनसंपर्क अभियान

लोक समाज पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार सेन की अगुवाई में लेबर कोड 2020 तथा निजीकरण-ठेकेदारी के विरोध में एक सत्याग्रह पदयात्रा निकाली गई। यह यात्रा सोनिया विहार स्थित पार्टी मुख्यालय से प्रारंभ होकर नानकसर, खजूरी चौक, शेरपुर चौक, करावल नगर चौक, जोहरीपुर पुलिया, बृजपुरी तिराहा, गोकलपुरी फ्लाईओवर, बाबरपुर मेट्रो स्टेशन, घोड़ा चौक और करतार नगर रेड लाइट होते हुए पुनः खजूरी चौक तक पहुंची।

यात्रा का उद्घाटन और प्रमुख वक्तव्य

पदयात्रा का उद्घाटन लोक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा (एडवोकेट) ने पार्टी कार्यालय से किया। विभिन्न स्थानों पर पार्टी के पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया:

  • नानकसर तिराहे पर राष्ट्रीय महासचिव बच्चन सिंह करौतिया
  • शेरपुर चौक पर युवा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.एस. बाजवा (एडवोकेट)
  • करावल नगर चौक पर मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार सेन
  • मुखिया मार्केट पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतबीर सिंह कटौतिया
  • जोहरीपुर पुलिया पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शाहनवाज अली
  • गोकलपुरी फ्लाईओवर चौक पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष लालचंद
  • बाबरपुर मेट्रो स्टेशन पर परिवहन प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुनील सक्सेना
  • घोड़ा चौक पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कामता रानी पींगोलिया
  • खजूरी चौक पर दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने समापन संबोधन दिया

इस दौरान हर्ष शर्मा, ऋतुराज शर्मा, सूरज कुमार सेन, सुनील यादव, महेश कुमार यादव, चेतन दास, हरेंद्र सिंह राजपूत, कैलाश झा, सत्यम सिंह, मेम कला, रमेश चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

लेबर कोड 2020 और निजीकरण पर पार्टी का दृष्टिकोण

अपने संबोधन में गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि लेबर कोड 2020 और निजीकरण-ठेकेदारी की नीतियां श्रमिक हितों के विरुद्ध हैं। उनके अनुसार, देश में स्थायी आमदनी के अवसर तभी बढ़ेंगे जब अधिक से अधिक सरकारी, अर्धसरकारी और निजी कारखानों में रोजगार सृजित किया जाए या लोगों को स्वयं का व्यापार करने के अवसर मिलें।

उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक सहायता योजनाओं के स्थान पर दीर्घकालिक औद्योगिक निवेश से स्थायी रोजगार और नियमित आय के स्रोत विकसित किए जा सकते हैं।

समापन और सम्मान

घोड़ा चौक पर एक कार्यकर्ता द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा (एडवोकेट) को कोट-पेंट-शर्ट भेंट की गई तथा 2000 रुपये का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

अंत में राष्ट्रीय महासचिव बच्चन सिंह करौतिया ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top