Lok Samaj Party

मंहगाई व बेरोजगारी के खिलाफ लोक समाज पार्टी

लोक समाज पार्टी
आसमान चीरती मंहगाई व बेरोजगारी के खिलाफ लोक समाज पार्टी मे विरोध यात्रा निकाली गयी।
आसमान चीरती मंहगाई व बेरोजगारी के खिलाफ लोक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अधिवक्ता गौरी शंकर शर्मा के अगुवाई में दिल्ली में खजूरी चौक से भजनपुरा चौक, चांद बाग की पुलिया से होते हुये शेरपुर चौक तक विरोध यात्रा निकाली गयी।जिसमें लोसपा मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार सेन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज अली, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार मौर्या, उपाध्यक्ष श्री चंद दूबे,राम भजन मिश्रा, इमान्नुला खां, अरविंद नागर, अशाोक शर्मा, सूरज सेन, राम बीर सिंह, मो0 जुनैद सहित दर्जनो लोग शामिल हुये ।


इस मौके पर खजूरी चौक, भजनपुरा चौक, चांद बांग की पुलिया, और शेरपुर चौक पर नुक्कड़ सभाये की गयी ।
इन मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अधिवक्ता गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि जो पार्टी 2014 के पहले विपक्ष मे थी वह 72 रूपये पेट्रोल तथा डीजल के 55 रूपये के दामों के खिलाफ संड़क से संसद तक विरोध प्रदर्शन करके महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर डांस करके विरोध करती थी, लेकिन आज जब सत्ता मे बैठने पर यही लोग अब जबाब दे रहे है कि दाम कम करना सरकार के हाथ मैं नही है यह कंपनियों के हाथ है।

कुछ लोग तर्क दे रहे हैं कि विकाश के लिये दाम बढ़ना जरूरी है।
अब प्रस्न उठता है कि मनमोहन सरकार जो इस समय से काफी कम कीमत पर डीजल पेट्रोल व रसोई गैस देती थी तो क्या उस समय विकाश के काम नही हो रहे थे? सच्चाई है कि मनमोहनजी ने रिजर्व बैंक से सामने हाथ फैला कर गिड़गिड़ाये कभी नही थे। जबकि मोदीजी लगभग पौने तीन लाख करोड़ रूपये रिजर्व बैंक से लेकर भी मंहगाई व बेरोजगारी पर नियंत्रण नही कर पायी। इनके समय मे कई भी सरकारी संस्थान का निर्माण नही कराया गया।पहले भी हाईवे बन रही थी अब भी वही हाईवे बन रहे है।

मनमोहनजी तो लोगों को जी

विका दिलाने के लिये मनरेगा, सूचना का अधिकार व कई एम्स बनवाये जबकि ये तो नई गुलामी पैदा करने के लिये निजीकरण के माध्यम से सार्वजनिक औद्योगिक ईकाईयों व संपत्तियो को बेच रहे हैं।नरेद्र मोदीजी प्रधानमंत्री की भूमिका कम देश के मुख्य प्रापर्टी डीलर का भूमिका निभा रहे हैं। इन्होने प्रधानमंत्री पद की गरिमा गिराकर हुये समय समय झूठ पर झूठ बोलते हुये व सरकारी खजाने से अपना चेहरा चमकाने के सिवाय कुछ नही किये।
आज तक कौन से प्रधानमंत्री ने हर बात पर हर 15 मिनट पर टीवी के सामने आया है।यही भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल खुरानाजी राजीव गांधी का चेहरा रोज टीवी पर आने पर दिल्ली में टीवी बंद करने का आंदोलन करते थे तब मोदीजी का न प्रदेश स्तर न ही राष्ट्रीय स्तर पर कोई चर्चा थी।

यह सरकार इतनी बरहम व बेशर्म है कि यह नही सोच रहे हैं कि गरीब आदमी 7 से 10 हजार रूपये रूपया पाने वाला अपना घर का खर्चा कैसे चलाता होगा।जबकि कलास वन अधकारी व एमपी,एमएलए बिना काली कमाई किये 2 से तीन लाख रूपये महीने पाते है।उस पर तरह तरह की सुविधाये भी लेते रहते है।
लोक समाज पार्टी इस जन जागरण अभियान से लोग जगाने के लिये व देश मे एक वैकल्पिक सरकार देने के लिये निकली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top