Lok Samaj Party

जिला प्रयाग़राज के अंतर्गत बहरिया ब्लाक, गांव छाता में किसानों की चौपाल लगाया

लोक समाज पार्टी
आज 24/9/2021को जिला प्रयाग़राज के अंतर्गत बहरिया ब्लाक, गांव छाता में किसानों की चौपाल लगाया गया ।इस कार्यक्रम का आयोजन बहरिया ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा व उपाध्यक्ष सुलभ यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल नयन विश्वकर्मा, पुर्वांचल उत्तर प्रदेश महासचिव व प्रताप गढ़ जिला प्रभारी विमल कुमार शर्मा,पुर्वांचल संगठन मंत्री श्रवण कुमार विश्वकर्मा,पुर्वांचंल प्रदेश सचिव सुनील शर्मा, जियाराम, रूप चंद, राम अशेष यादव, विशाल विश्वकर्मा, राम समुझ सिंह, सुनील यादव, लालू पटेल, उमेश चंद, रबि कुमार, बाल गोविंद विश्वकर्मा, अमन यादव, राकेश चौहान, ईश्वर चंद, प्रमोद कुमार गौड़, अजय सिंह चौहान सहित दर्जनो लोग शामिल हुये।


इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अधिवक्ता गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि किसान का बेटा गावों से प्लायन करके शहर दर दर की ठोकरें खा रहा है वही किसान भी अपनी उपज को बेचने के लिये ठगा जा रहा है।यहां पर कोई सरकारी आनाज मंडी नही है।यहां तक मौदोस्तपुर में तीस सालों कताई मील बंद पड़ी है।जिसमे दो शिफ्ट में तीन हजार लोग काम करते थे।यही नही मऊआईमा से सटे भोपिया मऊ प्रतापगढ में एटीएल फैक्ट्री 2001 से बंद पड़ी है जिसमे पांच हजार लोग काम करते थे।और तो और राजीव गांधी की सरकार ने इलाहाबाद व चित्र कूट कर्वी के बीच ग्लास फैक्ट्री के लिये जमीन सैकड़ों एकड़ जमीन अधिग्रहीत किया गया था लेकिन वह जमीन ज्यों की त्यों पड़ी हैं। तब से लेकर मायावती अखिलेश व वर्तमान मे अजय सिंह बिष्ट जी की सरकार से केंद्र की नरसिंह राव, देवेगौड़ाजी, इंद्र कुमार गुजरालजी, अटलजी मनमोहनजी के साथ अब मोदीजी की सरकार ने कोई खबर नही लिया ।लोक समाज पार्टी अपने विजन के अनुसार हर बंद फैक्ट्रियों के फिर से चालू किया जायेगा।यही नही लोक समाज पार्टी की सरकार हर साल नये कारखाने लगवायेगी व अटलजी से लेकर मोदीजी जिन सरकारी संपतियों का निजीकरण हुआ है उन सभी का राष्ट्रीयकरण कर दिया जायेगा।इस प्रक्रिया से बेरोजगारी पर लगाम लगेगी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top