Lok Samaj Party

दलित ओबीसी

दलित ओबीसी के ठेकेदार बाप-बेटे पासवानजी,अठावले,अनुप्रिया पटेल मुलायम-मायावती ,सहित153 दलित ओबीसी के सांसदगण,निजीकरण के खिलाफ धृतराष्ट मत बनें।
दोस्तों प्रणाम-आज संघ भाजपा की बदनीयती व कांग्रेस की मिली भगत से नरेंद्रमोदीजी,बेहिचक होकर दलित ओबीसी के संवैधानिक अधिकार आरक्षण को खत्म करने के लिये निजीकरण व ठेकेदारी लागू करके संविधान की हत्या करने के साथ देश को एक नई गुलामी की रास्ते पर ले जा रहे हैं ।
मै भाजपा व संघ का नाम इसलिये ले रहा हूँ क्योंकि जब1989मे गरीबों के मसीहा श्री स्व0 प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रतापजी ने मंडल कमीसन लागू किये, तभी भाजपा,वी पी सिंहजी की सरकार को गिरा दिये थे।संघ व भाजपा दलित ओबीसी के पक्के दुश्मन है वे नही चाहते है कि दलित ओबीसी के लोगों की सत्ता मे हर संभव भागीदारी हो।
क्या कारण है कि हिंदुओं के ठेकेदार मोहन भागवत निजीकरण व ठेकेदारी के खिलाफ एक भी आवाज नही निकाले? यही नही भागवतजी कई बार कह चुके है कि आरक्षण खत्म हो।यही सोच कांग्रेस की भी है जो मनमोहनजी से अटलजी का रास्ता अपनाकर सरकारी संपतियों को बेचवायीं।
रही बात दलित ओबीसी के ठेकेदार बाप बेटे,पासवान रामदास अठावले,अनुप्रिया पटेल,सपा,बसपा आरजेडी के मुखिया सहित संसद मे रसमालई काटने वाले 153 दलित ओबीसी के सांसद इस निजीकरण व ठेकेदारी के खिलाफ धृतराष्ट्र की भूमिका में निभा रहे हैं।
जिस तरह महाभारत काल मे जब दुर्योधन की जिद पर द्रौपदी के चीर हर हो रहा था तब सभा मे बैठे,विदुर,भीष्मपितामह,द्रोणाचार्य, कृपाचार्यजी सभी मूक दर्शक होकर धृतराष्ट्र के वफादार बने रहे उसी प्रकार आज दलित ओबीसी व गरीब सवर्णों को के संवैधानिक अधिकार आरक्षण को खत्म करने के लिये हर सरकारी संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा वही 153 सासंद व सपा,बसपा,आरजेडी,जेडीयु के मुखिया पासवान जैसे लोग दुर्योधन की भूमिका चल रहे मोदीजी का वफादार बने हैं।
बड़े ही अफसोस की बात है कि संविधान की रक्षा की कसम खाने वाली न्यापालिका के शीर्ष पर बैठे लोग भी और भी धृतराष्ट्र की भूमिका में है वे भी आपकी जातिवादी मानसिकता से बाहर न निकल मोदीजी द्वारा संविधान को ध्वस्त करने मे सहायक बन रहे है।
अब तो आंदोलन का ही एक मार्ग बचा है।लोक समाज पार्टी हर हाल मे संविधान की रक्षा करने के लाये लोगों के बीच खेत खलिहान मे लोगों से संपर्क करके इस देश बेचू सरकार को सत्ता से बाहर करने का हर संभव प्रयास करेगी। धन्यवाद।
गौरी शंकर शर्मा (एडवोकेट)
राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक समाज पार्टी
8920651540

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top