लोक समाज पार्टी भाजपा सरकार आमजन को लाली पोप देकर उनके सुनहरे भविष्य को खत्म कर रही है।

दोस्तों प्रणाम–ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन कारियों का सपना लोगों की सरकार बना कर हर संभव बराबरी के रास्ते शोषण मुक्त भारत बनाना था लेकिन पिछले 74 सालों में ब्रिटिश हुकूमत की कार्यप्रणाली को मात देते हुये राजशाही व नवाबी ठाट बाट में बदल कर आमजन को फिर उसी अंग्रेजी हुकूमत के व्यवस्था में पहुँचा दिये जिसमे अब लोगों को पुन: स्वतंत्रता आंदोलन की जरूरत हो गयी है।अगर लोग नही जागे तो बहुत बड़ी आबादी को कुछ मुठ्ठी भर पाखंडियों की जमात की गुलामी मे रहना पड़ेगा।
हमारे यहां कुछ लोग साइंस की रास्ते को दर किनार करते हुये वर्णवादी व्यवस्था के माध्यम से विश्वगुरू बनना चाहते है।जोकि असंभव है।प्रचीन काल की वर्णवादी व्यवस्था हजारों साल थी लेकिन,भारत कोई शोध नही कर पाया।सिर्फ घंटा बजाने व बजवाने तक सीमित रहा।
आजादी के बाद नेहरूजी,शास्त्रीजी व इंदिराजी देश को वैग्यानिक सोच के तहत देश आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास किये लेकिन जबसे देश नरसिंह राव जैसे हाथो में पड़ा तभी से देश को बैग्यानिक बुनियाद से हटाकर मंदिर मस्जिद,हिंदू मुसलमानों बहुसंख्यक व अल्पसंख्यक दल दल में ढकेल दिये।
जो हिंदू व मुस्लिम धर्म के ठेकेदार दार बनते रहे वे कभी नही लोगों की रोजी-रोटी,स्कूल- स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरत के पूरा करने व करवाने की पहल किये। वहीं सत्ता पर बैठी सरकारें व सामंतवादी सोच की नौकरशाही बहुत बड़ी आबादी के प्रति घृणा की दृष्टिकोण रखते हुये उन्ही के संवैधानिक अधिकारों को धीरे-धीरे खत्म करते हुये अब पूरी तरह खत्म करके गुलाम बनने को मजबूर कर दिया गया है।
यही नही कमजोर वर्ग कही जागरूक न हो जाय इसलिये उनकी शिक्षा व्यवस्था 1991 से शिक्षा मित्र के माध्यम से चौपट करना शुरू कर दिया गया।देश का चौकीदार एक देश एक रासन कार्ड,एक देश एक समय चुनाव की बात की ढोल तो पीटते व पिटवाते हैं
लेकिन एक देश एक शिक्षा प्रणाली लागू करने की बात नही करते हैं। इसी कड़ी के तहत नई शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से गरीबों को बच्चों अप्रत्यक्ष रूप शिक्षा छीनने की तैयारी कर चुके हैं। ब्रिटिश हुकूमत में जिस तरह जमींदारों के रहमो करम पर वहां का प्रजा थी उसी तरह लेबर कोड 2020 के तहत कामगोरों को मैनेजमेंट के रहमों करम पर छोड़ दिया गया है।
लोगों को बिना पैसे का बैंक खुलवाना, मुफ्त में गैस कनेक्शन देना, कुछ समय के लिये मुफ्त मे रासन देना,साल भर में कुछ किसानों को 6000 रूपये देना,शौचलय बनवाना,कुछ लोगों को मकान बनवाना जैसे लाली पोप योजना तो जरूर लांच किया गया लेकिन इन्ही सबके बीच उन्ही लोगों को निजीकरण के माध्यम से सरकारी नौकरी से वंचित कर दिया गया।सरकारी शिक्षण संस्थानों का निजीकरण करके व मंहगी शिक्षा व्यवस्था करके लोगों को उच्च शिक्षा छीना जा रहा है।
सत्ता पर काबिज सरकारें व नौकरशाही अपने-अपने लोगों का कंपनी बनवाकर सरकारी विभागों से अपने लोगो को ठेके पर लगवाने का लाइसेंस देकर बेरोजगार नवयुवकों को शोषण करवाते है क्योंकि ठेकेदार विभाग से पूरा पैसा लेते है जबकि काम करने वालों को आधा तीहा वेतन देता है। जबकि युपी के मुख्यमंत्री बिष्टजी लाखो लोगों को जाब देने का ढोल पीटते है।
लोक समाज पार्टी देश को वैग्यानिक सोच के तहत हर संभव बराबरी के रास्ते से विकसित बनाना चाहती है।आप लोग गैर बराबरी के खिलाफ नयी स्वतंत्रता आंदोलन के लिये लोक समाज पार्टी मे शामिल होकर जिम्मेदारी लीजिये और पार्टी के वेबसाइट लोग आन करके निःशुल्क सदस्यता लीजिये। अगर आप चुप रहे तो आपकी आने वाली पीढ़िया की हालात और बदतर हो जायेगा।चले रास्ता बनेगा,संघ, भाजपा व कांग्रेस की सामंतवादी व्यवस्था रूपी गुलामी से मुक्ति मिलेगा।धन्यवाद।
गौरी शंकर शर्मा (एडवोकेट)
राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक समाज पार्टी
वेबसाइट
www.loksamajparty.com
loksamajparty.com
What’s up 892065150